BilaspurChhattisgarhCrime

VIDEO; बिलासपुर! नकली पुलिसकर्मियों ने मर्डर की झूठी कहानी बनाकर..मैनेजर को ठगा, सोने की जेवर लेकर हुए फरार, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक कार वर्कशॉप के मैनेजर को ठगी का शिकार बना लिया। जांच के नाम पर उन्होंने उसकी सोने की अंगूठी और चेन ले ली और बदले में नकली जेवर थमा दिए। जब तक मैनेजर को ठगी का अहसास हुआ, दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। मंगला शिक्षक कॉलोनी निवासी भुनेश्वर कुमार सूर्यवंशी एक कार वर्कशॉप में मैनेजर हैं। 30 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे घर पर भोजन करने जा रहे थे, तब मॉल के सामने पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने आगे मर्डर होने की झूठी बात बताकर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी और उनके सोने के जेवर जेब में रखने की बात कही। इसी बीच, ठगों ने कहा कि उनकी अंगूठी और चेन पुलिस अधिकारी को दिखानी होगी। भुनेश्वर ने अपने जेवर उन्हें सौंप दिए। उनमें से एक युवक ने अंगूठी और चेन को कागज में लपेटकर वापस दिया और कहा कि वे उनके घर तक साथ चलेंगे। लेकिन जैसे ही मैनेजर ने कुछ दूर जाकर पीछे देखा, तो दोनों युवक गायब हो चुके थे। संदेह होने पर जब उन्होंने कागज खोलकर देखा, तो जेवर नकली निकले। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शहर में बढ़ रही सड़क पर ठगी की वारदातें, पुलिस अब तक खाली हाथ……..

बिलासपुर शहर में सड़क पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग नए-नए बहाने बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इससे पहले भी तोरवा, सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। शहर में इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए बनी पुलिस की एसीसीयू टीम भी अब तक ठगों को पकड़ने में नाकाम रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...