ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आदिवासी ठेकेदार का अपहरण कर मारपीट कर फेंका, सीएसईबी कर्मी समेत 4 पर केस दर्ज…

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक आदिवासी ठेकेदार के साथ अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंडरीपानी निवासी इंद्रपाल सिंह कंवर ने आरोप लगाया है कि सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदार के गुर्गों ने दबंगई दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना उस समय हुई जब इंद्रपाल बेदरकोना से लौट रहा था। इसी दौरान सीएसईबी कर्मी नंदू पटेल अपने साथियों के साथ पहुंचा और बेवजह हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अपहरण कर लिया। बचाव के लिए चिल्लाने पर उसके मुंह और आंखों पर कपड़ा बांध दिया गया। इंद्रपाल को आरोपी शारदा विहार स्थित एक कंपनी के दफ्तर ले गए और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे ढेलाडीह मार्ग पर फेंक दिया गया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नंदू पटेल, दुरेंद्र पटेल, राजू पटेल और शत्रुहन के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है। एसपी भूषण एक्का ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...