ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; महाकुम्भ में पूर्व प्रधान का मानवता का संगम: निशुल्क जल वितरण और भंडारे का आयोजन, विडियो देख पढ़िए खबर…….

उत्तरप्रदेश: महाकुम्भ के अवसर पर जब लाखों श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज में स्नान करने आते हैं, तो प्रशासन अपनी पूरी कोशिशों में जुटा हुआ है, ताकि उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा सके। इस महापर्व में प्रशासन के साथ-साथ कई समाजसेवी भी अपनी ओर से यात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं। बलिया जिले के ग्राम बसुदेवा के पूर्व प्रधान, राजनारायण उपाध्याय, इस समय झूसी क्षेत्र में लोगों की सेवा में सक्रिय हैं। वह दिनभर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क जल पिलाने का कार्य कर रहे हैं और रात में भंडारे में प्रसाद वितरण भी कर रहे हैं। इस पुण्य कार्य में उनके परिवारजन भी उनका सहयोग कर रहे हैं, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। राजनारायण उपाध्याय का कहना है, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है कि इस महान अवसर पर हमें यह सेवा करने का मौका मिल रहा है। जब बाहर से आये श्रद्धालुओं को प्यास लगे और हम उन्हें पानी दे सकें, या फिर जब उन्हें भोजन मिले, तो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। हम इसे भगवान और गंगा मैया का आशीर्वाद मानते हैं।” यह मानवता की मिसाल समाज में एक नई चेतना और एकता का संदेश देती है, जहां सेवा का कार्य सबसे बड़ा धर्म बन जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू