BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महामाया ढाबा में बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर मैनेजर गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत FIR दर्ज..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शराबबंदी और अवैध मदिरा व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले का खुलासा किया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिपाठ स्थित महामाया ढाबा में बिना लाइसेंस शराब परोसने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर ढाबा मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं होटल-ढाबों में गैरकानूनी रूप से शराब सेवन कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कि दिनांक 15 जून 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महामाया ढाबा में ग्राहकों को खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही कोटा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ढाबा के मैनेजर धनीराम मानिकपुरी पिता रघुवीर दास मानिकपुरी निवासी महामाया ढाबा गोबरिपाठ को मौके से गिरफ्तार किया। ढाबे में शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी अवैध रूप से ढाबे को सामान्य मदिरालय के रूप में संचालित कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध धारा 36(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम तथा इस्तगासा क्रमांक 32/218/2025 अंतर्गत धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...