ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

कैलाश गोस्वामी ने मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र 3 से भरा पर्चा…जीत को लेकर आश्वस्त, जनता का दिखा अपार समर्थन, पढ़िए खबर……. 

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 (धनिया, लुतरा, खम्हरिया, ऊनी, कुली, बनियाडीह, भवराडीह, परसाही) से ग्राम पंचायत परसाही के पूर्व सरपंच कैलाश गोस्वामी ने गुरुवार को मस्तूरी जनपद पंचायत में चुनावी पर्चा भरा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। गोस्वामी ने कहा कि वे हमेशा समाज के बीच रहकर सामाजिक और धार्मिक सेवाओं में सक्रिय रहे हैं और चुनाव में उनके उद्देश्य को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे सबको साथ लेकर, बिना किसी भेदभाव के, जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता से उन्हें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इस दौरान गोस्वामी के साथ ठंडाराम सूर्यवंशी, जगदीश यादव, रामदयाल यादव, बालेश्वर पाटनवार, बालेश्वर सिंह, लीला राम सिदार, मोहन यादव, नरेंद्र सिंह, सधेल धनुवार, जगत सिंह, विष्णु दास, सनत पाटले, भास्कर कश्यप, संतोष गोयल, दुष्यंत यादव, लतेल दास महंत समेत क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू