ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला से गैंगरेप, पुलिस की लापरवाही के बाद SP ऑफिस पहुंची पीड़िता, 7 आरोपी हिरासत में……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चांपा में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस की गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई है। पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो मौजूद पुलिसकर्मी ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला SP ऑफिस पहुंची और अपनी आपबीती बताई। तभी पुलिस हरकत में आई और अब तक 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना 28 सितंबर की रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। महिला अपने घर जा रही थी, तभी बाइक सवार कुछ युवक उसे जबरन पकड़कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन 29 सितंबर को महिला, चांपा थाने पहुंची। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए कहा कि “आरोपियों को खुद पकड़कर लाओ, तभी एफआईआर होगी।” इसके बाद पीड़िता ने जांजगीर में SP विजय पांडेय से मुलाकात की और पूरी घटना से अवगत कराया। SP के निर्देश पर महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...