BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा..चुनाव कर्मियों के हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर दिया जोर, पढ़िए खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगरीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का कलेक्टर अवनीश शरण ने जायजा लिया। प्रथम चरण के पहले दिन का प्रशिक्षण गुरुवार को एक साथ लाल बहादुर शास्त्री स्कूल और शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में लगभग 2 हजार मतदान अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कलेक्टर ने दोनों स्कूल का दौरा कर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को बारीकी से मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। ईव्हीएम मशीनों के हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने स्थानीय चुनाव और अन्य चुनावों में अंतर को समझाते हुए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रशिक्षण में ईव्हीएम के साथ एमपी एवं गोदरेज टाईप मतपेटियों के बारे में भी बताया गया। कलेक्टर ने कहा कि इस बार अच्छे मौसम में चुनाव हो रहे हैं। मतदान के दौरान न तो अधिक गरमी रहेगी और न ही ज्यादा ठण्ड। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मिलाकर लगातार चार चक्र में चुनाव होंगे। प्रयास यह किया जा रहा है कि एक मतदान दल को दोबारा ड्यूटी ना लगे। यदि जरूरत पड़ भी गई तो उन्हें विश्राम का अंतराल देकर लगाया जायेगा। मतदान अधिकारियों के ठहरने और खाने-पीने का इस बार बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। कलेक्टर ने विशेषकर पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि मतदान के उपरांत स्थल पर ही मतगणना किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र में एक मतदाता को 4 वोट डालने होंगे। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के। सभी का मतपत्र अलग-अलग रंगों का होगा। बड़ी सावधानी से एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता पूर्वक काम करें। किसी को न लगे कि उसके साथ अन्याय किया जा रहा है। मतदान के तत्काल बाद मतगणना का काम शुरू कर दें। भोजन अथवा विश्राम के नाम पर समय जाया न करें। रात में अंधेरा होने पर कई प्रकार की दिक्कते हो सकती हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम शिवकुमार बनर्जी भी इस अवसर पर साथ थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू