BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिरीं थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 CH 5096) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक शिवकुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक चालक पिकअप में खीरा लोड कर कुरूद (धमतरी) से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े चार बजे भोजपुरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से तत्काल बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा है। वहीं, क्षतिग्रस्त पिकअप को थाने में खड़ा कराया गया है। हिरीं थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS और 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...