ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! दर्दनाक सड़क हादसा: साइकिल सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम खम्हरिया के सतनामी मोहल्ला निवासी कला राम खांडेकर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कला राम 27 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से पेट्रोल लेने ग्राम कुली के आरुषी पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान कुली स्थित श्री बालाजी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के सामने मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे टक्कर लगने के बाद कला राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के भतीजे शैलेन्द्र खांडेकर और मोहल्ले के कमल कांत किरन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...