ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर घायल, आवागमन रोककर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, स्पीड कंट्रोल की उठी मांग……

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। केरल फ्लावर्स बेमेतरा में कार्यरत मजदूरों की पिकअप गाड़ी को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले में काम खत्म कर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मजदूर अंदर ही फंस गए। जिससे पंकज राजपूत (35) निवासी दर्रा, वेस्ट मेदिनीपुर, गोपाल सिंह (35), निवासी बरपुरी, वेस्ट मेदिनीपुर, प्रशांता धारा (25) निवासी बरपुरी, वेस्ट मेदिनीपुर की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा (22) निवासी बेमेतरा और शुभाशीष चक्रवर्ती (42) निवासी पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज जारी है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रात में ही आवागमन रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने इलाके में स्पीड कंट्रोल, उचित बैरिकेडिंग, स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि दुर्घटना स्थल पर जल्द ही अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई जाएगी और रात में गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....