ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंगापुर दौरा

छत्तीसगढ़ में बाढ़ और बारिश से फसल-मकान नुकसान पर CM विष्णुदेव साय ने सर्वे के बाद मुआवजे का भरोसा दिया। वे 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे।

रायपुर। लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बने बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों और आम लोगों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की जमीनी स्थिति पता करने के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर क्षति का आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

सुकमा में प्रभावितों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

सुकमा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। ऐसे क्षेत्रों का दौरा कर वे प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और मौके पर हालात की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई स्थानों पर खेती और मकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित परिवारों की समस्याएं जानने के साथ ही राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

नुकसान का सर्वे कर तैयार होगी रिपोर्ट

फसल नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सामने आने वाली क्षति के आधार पर आगे मुआवजे की प्रक्रिया तय होगी। सरकार का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक नुकसान का आंकलन होने के बाद ही राहत राशि से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

निवेश के लिए सिंगापुर जाएंगे CM साय

बाढ़ की स्थिति के अलावा मुख्यमंत्री ने अपने आगामी विदेश दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति के बाद राज्य में निवेश लाने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और नई उद्योग नीति के तहत उद्योगों को आकर्षित करने से जुड़े विषयों पर निवेशकों के साथ चर्चा प्रस्तावित है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...