ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाईवे पर भीषण हादसा: गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बाइक को बचाने में पलटा..ट्रैक्टर से टकराने के बाद चालक की गई जान, राहगीर घायल, सड़क पर मची अफरा-तफरी, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई और एक राहगीर घायल हो गया। हादसा बालोद जिले के जगतरा गांव के पास हुआ, जब ट्रक चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले एक ट्रैक्टर से टकराया और फिर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर हटाने का कार्य शुरू किया।

हादसे में ट्रक चालक भरोसी साहू (54) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक राहगीर भी चपेट में आकर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि ट्रक चारामा की ओर से आ रहा था, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...