BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत! अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्यवाहीं…44 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में सीपत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेड डाली और दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी दिलीप वर्मा के कब्जे से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब और ज्ञानचंद यादव के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 44 लीटर हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि सीपत पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. दिलीप वर्मा पिता स्व. जगाउ वर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी पंधी थाना सीपत जिला बिलासपुर,

02. ज्ञानचंद यादव पिता स्व.लतेल राम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी पाडेपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू, मुरीत राम बघेल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...