BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में देर रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर तबाह..बाल-बाल बचा परिवार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में देर रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है। तेज धमाके की आवाज से परिवार की नींद खुली तो कमरे में धुआं और मलबा फैला हुआ था। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद सिलेंडर फटने की पुष्टि हुई। ब्लास्ट से दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां तक टूट गईं, जबकि घर का टीवी, फ्रिज और शादी का नया सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के अनुसार, हाल ही में घर में शादी हुई थी और रखा नया सामान भी इस हादसे में बर्बाद हो गया। करीब 18 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। लगातार हो रहे गैस और फ्रिज ब्लास्ट के मामलों ने शहर में डर का माहौल बना दिया है। यह घटना एक बार फिर सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...