BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! नशे में चूर शराबी का R15 चोरी करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के मुख्य आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल अपने साथी को बेच दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिलतरा में दबिश देकर बाइक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजूदास मानिकपुरी, निवासी तिफरा ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 21 नवंबर 2024 की शाम करीब 6 बजे वो अपनी यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BV 7975 से ग्राम कड़ार तालाब के पास गए थे। वहां शराब के नशे में होने के कारण वो मोटरसाइकिल वहीं खड़ी कर सो गया। जागने पर देखा कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है। आसपास तलाशने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई बाइक सिलतरा में एक व्यक्ति चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिलतरा में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आशिष उर्फ गोल्डी और प्रकाश यादव दोनों निवासी ग्राम टेकारी मस्तूरी ने 21 नवंबर की शाम को घटना स्थल से बाइक चोरी की थी। चोरी की गई बाइक को खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर निवासी कुरेली बिल्हा को बेच दिया गया था। पुलिस ने खेमचंद के पास से यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है, बरामद कर ली। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. आशीष उर्फ गोल्डी टण्डन पिता स्व. गोकुल प्रसाद टण्डन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम टेकारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर,

02. प्रकाश यादव उर्फ पकलू पिता बरन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टिकारी मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर,

03. खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर पिता लक्ष्मीनारायण दिनकर उम्र 22 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....