BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; छत फाड़ घुसा नकाबपोश चोर, प्रीमियम वाइन शॉप से उड़ाए 97,800 रुपये..सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दो गार्डों की मौजूदगी में हुई सेंधमारी, सुरक्षा पर उठे सवाल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तारबाहर क्षेत्र के लिंक रोड स्थित शासकीय विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान में मंगलवार रात बड़ी सेंधमारी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश चोर ने दुकान की छत से घुसकर दराज में रखे 97,800 रुपये पार कर दिए। खास बात यह रही कि वारदात के समय दुकान परिसर में दो सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे, बावजूद इसके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकान के सुपरवाइजर अर्जुन बंजारे जो मूलतः ग्राम खुरदुर थाना कोटा के निवासी हैं, ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की रात रोजाना की तरह शराब स्टॉक का मिलान करने के बाद उन्होंने रात 11 बजे दुकान बंद कर दी थी। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली गई, तो छत की टिन शेड और फॉल्स सीलिंग टूटी हुई मिली। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात 1:32 बजे एक अज्ञात व्यक्ति, जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था, छत से अंदर घुसा और दराज को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। गनीमत रही कि शराब का स्टॉक पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...