BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! इंस्टाग्राम में नाबालिग से दोस्ती कर दो बार बनाया शारीरिक संबंध..पिता की रिपोर्ट पर आरोपी पहुंचा जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी ने 2 जनवरी 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 1 जनवरी की शाम 5-6 बजे के बीच बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रार्थी ने संदेह जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लड़की और आरोपी की तलाश शुरू की। 3 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृत लड़की एक व्यक्ति के साथ है। थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान रामशरण धुरी नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। 1 जनवरी को रामशरण ने उसे अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं और आरोपी रामशरण धुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

रामशरण धुरी पिता कुंजराम धुरी उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के पास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार!