BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केशला निवासी कैलाश कोसले ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनके भाई शंकर कोसले का ग्राम केशला स्थित प्राथमिक शाला के पास पानी टंकी के समीप सीसी रोड पर ट्रैक्टर से दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलते ही कैलाश कोसले मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि शंकर कोसले गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे और उनके सीने में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ई-रिक्शा के माध्यम से उपचार के लिए बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एसी 5669 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए शंकर कोसले को टक्कर मार दी, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। प्रार्थी कैलाश कोसले की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और चालक की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...