BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने घेरा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह अटल बाजार के पास दो युवकों ने मजदूर को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। हमले में मजदूर का हाथ टूट गया। घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गतौरा निवासी सुमेंद्र कुमार खांडे (43) रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह शेविंग कराने अटल बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही दिनेश कांत और संतराम कांत लाठी लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मजदूर को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी हैरेल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार! सीपत में दिनदहाड़े चोरी; पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत पार, ऑटो सहित पकड़े गए दो आर...