BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रद्द करने तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों पर कथित पुलिस बर्बरता और आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने के विरोध में AIDSO की बिलासपुर जिला कमेटी ने राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन ने इसे अखिल भारतीय विरोध दिवस के तहत आयोजित किया। जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए और आम लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करना नागरिकों का अधिकार है। जिला सचिव जूही कैवर्त ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संगठन की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में राज्य सचिव मंडल सदस्य त्रिलोचन साहू, जिला अध्यक्ष सूरज साहू, जिला सचिव जूही कैवर्त, उपाध्यक्ष संध्या सहित संगठन के कई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार! सीपत में दिनदहाड़े चोरी; पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत पार, ऑटो सहित पकड़े गए दो आर...