BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध फिर हुई कार्रवाई…94 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 237 बोरी (94 क्विंटल) धान जब्त किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पूरी होने तक चलेगा। खाद्य विभाग के जिला अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में व्यापारी सूरज साहू के घर पर छापा मारकर 102 कट्टी (40 क्विंटल) धान जब्त किया गया। व्यापारी के पास धान का कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिसके कारण इसे राजस्व विभाग द्वारा सील कर दिया गया। इसी प्रकार नेवसा में ही व्यापारी हरि सूर्यवंशी के घर से 135 कट्टी (54 क्विंटल) धान जब्त किया गया। व्यापारी द्वारा धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण इसे भी सील कर दिया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उपरोक्त निर्देशों के तहत जिले में धान व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम अवैध भंडारण और परिवहन पर दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। यह अभियान आगे भी तेज गति से जारी रहेगा। गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। शासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं कि अवैध गतिविधियों से सरकारी उपार्जन प्रभावित न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...