BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

MASTURI: पुरानी रंजिश में राठौर परिवार पर हमला करने वाले महिला सहित 3 आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में घायल 6 माह के मासूम की हालात अब भी गंभीर……..

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) टोनही के संदेह पर वृद्धा की हत्या राठौर परिवार ने की थी। मृतिका के परिवार ने राठौर परिवार के सदस्यों के आते ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 6 माह का बालक पूरी तरह से घायल हो गया, जिसकी हालत अभी भी गंभीर हैं। इस मामले में मस्तूरी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी भूरीबाई पति लक्ष्मण सोनवानी उम्र 70 वर्ष पर पड़ोसी राठौर परिवार टोनही का संदेह करता था। राठौर परिवार जनवरी 2024 में आधी रात को वृद्धा को उठाकर अपने घर ले गया था। वहीं जिंदा जलाकर वृद्धा को फेंक दिया। सिम्स में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मृतिका भूरी बाई के परिवार के सदस्य अमन रात्रे पिता रामेश्वर रात्रे उम्र 23 वर्ष, बाबूलाल सुमन पिता कृपाराम उम्र 41 वर्ष और उसकी मां पार्वती सुमन उम्र 68 वर्ष ने सोमवार को राठौर परिवार पर हमला कर दिया, इस दौरान धारदार हथियार के वार से 6 माह का बालक ओम राठौर गंभीर रूप से घायल हुआ था। मस्तूरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर ईलाज के दौरान बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

राठौर परिवार कोरबा में रह रहे थे, खेती करने आए थे:-

वृद्धा की हत्या के आरोप में राठौर परिवार के 7 सदस्य जेल चले गए थे। वहीं डर की वजह से परिवार के अन्य सदस्य कोरबा में किराए का मकान लेकर रहने लगे। बरसात आते ही उन्हे खेती किसानी की याद आई। ऐसे में परिवार वापस अपने घर भदौरा आ गया था। लेकन अगले ही दिन मृतिका के परिवार ने उन पर हमला कर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...