BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी तैनात..करेंगे 28 संवेदनशील केंद्रों की निगरानी…खबर पढ़कर जानिए उन केंद्रों के नाम……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) धान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका वाले 28 संवेदनशील खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए दो अधिकारी होंगे। एक सहकारिता विस्तार अधिकारी और दूसरा जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर हैं। ये टीम एक साथ दौरा कर केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी और केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा गड़बड़ी की सूचना सीधे कलेक्टर को देगी। उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय ने बताया कि राजस्व और खाद्य विभाग की टीम पूर्ववत कार्य करती रहेगी। इसके अतिरिक्त ये टीमें भी सक्रियता से केंद्र विशेष में काम करेगी। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त शोभा बंदे को कोटा और तखतपुर तथा संजय फ्रेंकलिन को बिल्हा और मस्तुरी के लिए इस काम के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। गठित विशेष दल में कोटा ब्लॉक के केंदा खरीदी केंद्र में सीईओ एनएन पुरेना और सहकारी बैंक करगी रोड के सुपरवाइजर मनहरण साहू को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चपोरा, पचरा और पोंडी केंद्र में एनएन पुरेना और सुपरवाइजर गुरुदयाल यादव, आमगोहन और मिट्ठू नवागांव में सीईओ जीप बिंद और करगी रोड सहकारी बैंक के सुपरवाइजर मनहरण साहू जांच करेंगे। तखतपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र घुटकू, लमेंर, पोंडी और गनियारी के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीईओ शिवानी मूले और पर्यवेक्षक सहकारी बैंक बजूर सिंह राज निरीक्षण करेंगे। बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिरकोना व भरारी रतनपुर के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आई मीनू अग्रवाल व सहकारी बैंक सिणधरी के सुपरवाइजर नीलम सोनी को सौंपी गई है। धान खरीदी केंद्र पिरेया, बोड़सरा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आई मनीष वर्मा व सुपरवाइजर हितेश सलूजा, बेलतरा व सलका की जिम्मेदारी सी आई श्वेता दुबे व सुपरवाइजर गुरु दयाल यादव को दी गई है। मस्तूरी विकासखंड के एरमशाही, गतौरा, गोदाडीह और जयरामनगर धान खरीदी केंद्र की जांच सी आई डीके पाटिल और सुपरवाइजर जितेंद्र तिवारी करेंगे। इसी प्रकार खरीदी केंद्र टिकरी, धुर्वाकारी और वेद परसदा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई सीपी बाजपेई और सुपरवाइजर बिंदा प्रसाद भारद्वाज को दिया गया है। भट्टचेरा, भरारी व मल्हार केंद्र का निरीक्षण कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एस आर भगत व लोहर्सी सहकारी बैंक के सुपरवाइजर ज्ञान प्रसाद करियारे करेंगे। मस्तूरी और रिसदा खरीदी केंद्र के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई पूजा बोथरा और पर्यवेक्षक संतोष कुमार ध्रुव को सौंपी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...