BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR! NEW YEAR के दिन खदान में हत्या की गुत्थी सुलझी..पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, 2 सगे भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में हत्या की एक गंभीर घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय और उनकी टीम ने यह सराहनीय कार्य किया। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मण बरगाह ठाकुर निवासी एकता कॉलोनी अशोक नगर ने 2 जनवरी 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका भाई खगेन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर, जो मुरूम खदान इलाके में अकेला रहता था, 2 जनवरी को सुबह करीब 7 बजे अशोक नगर में एक गली में मृत अवस्था में पाया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकंडा पुलिस ने एसीसीयू टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर जांच शुरू की। मुखबिर से जानकारी मिली कि मृतक का आरोपी कमलेश देवांगन से विवाद हुआ था। कमलेश को पकड़ने के लिए पुलिस ने अशोक नगर के अटल आवास में घेराबंदी की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह खगेन्द्र से पुरानी रंजिश के कारण नाराज था। नए साल के मौके पर उसने खगेन्द्र को अकेला पाकर चाकू से हत्या की। आरोपी कमलेश ने घटना के बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने कपड़े अपने भाई शनि देवांगन के साथ मिलकर छिपा दिए थे। पुलिस ने इन सबूतों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।

 ये हैं हत्या के आरोपी…….

01. कमलेश उर्फ बबलू देवांगन पिता हरिराम देवांगन उम्र 25 वर्ष,

02. शनि उर्फ कल्लू देवांगन पिता हरिराम देवागंन उम्र 20 वर्ष। दोनो निवासी अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आरक्षक बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, दीपक साहू।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...