ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ईएमआई न चुका पाने पर ट्रक मालिक ने रची चोरी की साजिश.. 900 कट्टा धान ले उड़ा!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के मालीघोरी क्षेत्र से 900 कट्टा धान से भरे ट्रक की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आर्थिक दबाव में ट्रक मालिक नेतराम देवांगन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 16 जनवरी 2026 को ट्रक (CG 08 AV 1711) चोरी कर दमकसा बड़भूम में छोड़ दिया गया था, जबकि 280 कट्टा शासकीय धान गायब मिला। जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में सामने आया कि ईएमआई नहीं चुका पाने के कारण फाइनेंस कंपनी का दबाव बढ़ रहा था, इसलिए चोरी की योजना बनाई गई। आरोपियों ने तीन दिन तक रेकी की और मौके पर चाबी लगी ट्रक लेकर निकल गए। बाद में धान को दूसरे ट्रक में शिफ्ट कर सरकारी बारदाने फेंक दिए गए और जीपीआरएस सिस्टम तोड़ दिया गया। पुलिस ने 179 कट्टा धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक और बाइक जब्त की है। आरोपी नेतराम देवांगन (37), काशीराम देवांगन (32), तरुण उर्वसा उर्फ लल्ला (25) और धर्मेंद्र धनकर (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। यह कार्रवाई योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, मोनिका ठाकुर के निर्देशन और बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में की गई। जांच में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा सहित पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...