BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! RTE के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 1 मार्च से, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के लिए प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण में स्कूल प्रोफाईल अपडेट 10 जनवरी से 30 जनवरी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोफाईल का सत्यापन 15 जनवरी से 31 जनवरी, हैबिटेशन की मैपिंग एवं दर्ज संख्या की प्रविष्टि 1 फरवरी से 28 फरवरी, विद्यार्थियों का पंजीयन 1 मार्च से 31 मार्च, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 17 मार्च से 25 अप्रैल, लॉटरी का आबंटन 1 मई से 2 मई तक एवं स्कूल दाखिला 5 मई से 30 मई तक किया जाएगा। द्वितीय चरण में नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 2 जून से 16 जून, विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जून से 30 जून, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 1 जुलाई से 8 जुलाई, लॉटरी का आबंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई तक एवं स्कूल दाखिला 18 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाएगा। वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त तक की जाएगी। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज विद्यार्थी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बी.पी.एल. सर्वे सूची वर्ष 2002-03 या वर्ष 2007-08 या सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेसूची 2011 में नाम हो, जाति प्रमाण पत्र, अगर मानसिक रूप से विकलांग है तो सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत तक का प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...