BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; खुद को भाजपा नेता बताकर बेचता रहा शराब, मुखबिरी सूचना पर पहुंची पुलिस..फेंका शराब, पुलिस ने बनाया वीडियो! अवैध शराब बेचने वाले ढाबा संचालक पर हुई कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में होटल, ढाबा और लॉज में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नव वर्ष के अवसर पर नशे के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। 31 दिसंबर 2024 की रात करीब 1:30 बजे रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास मेन रोड स्थित जय ढाबा का संचालक अवैध रूप से शराब बेच रहा है और ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही ढाबा संचालक जयप्रकाश कश्यप और उसके कर्मचारियों ने शराब की बोतलें ढाबे के बाहर फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने इन बोतलों को बरामद कर ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

राजनीतिक दबाव डालने की कोशिश…..

कार्यवाही के दौरान ढाबा संचालक ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश कश्यप पर पहले भी धारा 34(1) क आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है और उसे अवैध शराब बिक्री न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह अपनी गतिविधियों में लिप्त पाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या प्रभाव अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा नहीं बनेगा। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि अभियान के तहत जिले में सभी होटलों, ढाबों और लॉज की नियमित जांच जारी रहेगी।

ये हैं आरोपी……

जयप्रकाश कश्यप पिता स्व. लक्ष्मी कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...