BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

MALHAR: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर विद्यार्थियों का किया गया सम्मान…..

मल्हार: (प्रांशु क्षत्रिय) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मल्हार ईकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 9 जुलाई को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, कैरियर मार्गदर्शन, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अनिल बंजारे, बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष सोनी वहीं परिषद वक्ता के रूप में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के ईकाई अध्यक्ष आराध्य तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती माता एवं विवेकानंद जी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल व प्रशास्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का सम्मान पुरुस्कार देकर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल यादव, नगर मंत्री दीपक यादव, दिलीप कैवर्त्य, अभिषेक तंबोली, पार्थ सिंह ठाकुर, हिमांशु सिंह, रितु साहू, अभिषेक पांडेय, तान्या कैवर्त्य, रामराज, रामदुलार, सोहन, दीपेश खुटे सहित मल्हार ईकाई के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!