BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तुरी में अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़.. 224 बोरी अवैध धान सहित दो ट्रैक्टर पकड़े गए, कड़ी कार्रवाई जारी, पढ़िए पूरी खबर……

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में अवैध रूप से धान ले जाते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। संयुक्त टीम ने इनसे 224 बोरी धान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.78 लाख रुपये बताई गई है। जांच के दौरान वाहन चालकों ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी ले जाया जा रहा था। लेकिन मौके पर धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे- मण्डी शुल्क रसीद या स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टर और धान की 224 बोरियों को जब्त कर प्रकरण तैयार किया। मामले में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने कोचियों और दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर भी कठोर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने एक मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तुरंत दबिश दी जाती है। सरकार के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीमें अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...