ChhattisgarhRaftaar News Cg

चार दिन से लापता युवक-युवती की जंगल में मिली लाश; नीतू का शव जमीन पर और मनीष पेड़ पर फंदे से झूलता मिला, कारण बना रहस्य!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते चार दिनों से लापता युवक और युवती की लाश महादेव पहाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का शव पहाड़ी की जमीन पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पास के ही पेड़ से फांसी पर लटका हुआ था। मामला तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां महादेव पहाड़ी के ऊपर 22 वर्षीय नीतू चंद्रवंशी और 27 वर्षीय मनीष सिन्हा की लाश बरामद की गई। दोनों ही पिछले चार दिनों से अपने-अपने घर से लापता थे। परिजन और पुलिस दोनों ही उनकी तलाश में लगे थे। घटनास्थल की स्थिति और दोनों की मौत के तरीके को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...