BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! खदान में युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी..हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच ने, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अशोक नगर स्थित मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, जो मजदूर था। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार सुबह टहलने निकले स्थानीय निवासियों ने खदान के पास खून से सनी लाश देखी। उन्होंने तुरंत सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का मुआयना किया और प्राथमिक जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदवा गोलू सोमवार रात घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह अशोक नगर का निवासी था और मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से मिले सुराग और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपी का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...