Raftaar News Cg

गुप्ता समाज सीपत का कार्यकारिणी बैठक, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं महर्षि कश्यप जयन्ती संपन्न

कार्यक्रम में बिलासपुर, रतनपुर, तखतपुर, गनियारी से रतनपुरिहा गुप्ता समाज के लोग हुए शामिल

 

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) देवनाथ सभा भवन सीपत में रविवार को रतनपुरिहा कसौन्धन वैश्य गुप्ता समाज का कार्यकारिणी बैठक, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर एवं समाज के बच्चों के द्वारा राज्य गीत व स्वागत गीत की प्रस्तुति कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रामकुमार गुप्ता रतनपुरिहा समाज अध्यक्ष कोटा, मुरारी लाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, बलदाऊ प्रसाद गुप्ता, भागवत गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सीताराम गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान 15 वे अधिवेशन के सभी नवनियुक्त कार्यकारिणियों का सम्मान श्रीफल एवं साल भेंट कर किया गया। तत्पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया और बुजुर्गों का श्रीफल व साल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर, रतनपुर, तखतपुर, गनियारी से रतनपुरिहा गुप्ता समाज के लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता व संदीप गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया व अभार दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने अनिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, शिव गुप्ता, चंद्रकिरण गुप्ता, लतेल गुप्ता, दामोदर गुप्ता, सनत गुप्ता, बैजनाथ, पुरषोत्तम, नरेश, सुरेश, नंद किशोर, किशोर गुप्ता, अमित गुप्ता, रमेश गुप्ता का योगदान रहा।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार!