BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! आपातकाल में डायल-112 बना सहारा..कीटनाशक सेवन से पीड़ित महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, बची जान, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर रोड तिफरा में एक महिला द्वारा अज्ञात कारणों से कीटनाशक सेवन करने की घटना सामने आई। महिला की हालत गंभीर होने पर परिवार के पास अस्पताल पहुंचाने का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। इस दौरान डायल-112 सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा इगल-1 की टीम, जिसमें आरक्षक राकेश काछी और चालक रमेश साहू तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने महिला को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने समय पर उपचार मिलने के कारण महिला की जान बचने की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने डायल-112 टीम की त्वरित और सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने टीम के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक ने की जनता से अपील….

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या घटना के दौरान बिना झिझक डायल-112 सेवा का उपयोग करें। बिलासपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...