BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुशासन तिहार: पहले दिन उमड़ी भीड़, 7769 आवेदन पहुंचे प्रशासन तक..लोगों ने बेझिझक रखी मांगें..तखतपुर सबसे आगे, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए सुशासन तिहार के पहले दिन ही जनता का विश्वास नजर आया। जिलेभर में आवेदन देने का सिलसिला जोरों पर रहा। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग अपनी मांग और समस्याओं के आवेदन लेकर शिविरों में पहुंचते रहे। पहले दिन जिले में कुल 7769 आवेदन जमा हुए, जिनमें 7561 मांग और 208 शिकायतें दर्ज की गईं। आवेदन संख्या के लिहाज से तखतपुर विकासखंड सबसे आगे रहा, जहां से 3966 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद मस्तुरी से 1765, बिल्हा से 1711 और कोटा से 327 आवेदन प्रशासन को सौंपे गए। जनता को इस बात का भरोसा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार होगा और त्वरित समाधान भी मिलेगा। यही कारण है कि लोग बेझिझक अपनी बात रखने शिविरों में पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने खजूरी नवागांव, काठाकोनी, हिर्री समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर शिविरों में आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से न रोका जाए, और उन्हें कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक सभी 486 ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं जिला मुख्यालयों में आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म शिविरों में उपलब्ध हैं और कलेक्टोरेट, जिला कार्यालयों, जनपद व तहसील कार्यालयों में समाधान पेटी भी लगाई गई है। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं और उन्होंने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं। सीईओ संदीप अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन देकर इस जनकल्याणकारी अभियान का लाभ उठाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्...