BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.40 लाख की ठगी..शातिर दंपत्ति गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.40 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर दंपत्ति को बिल्हा पुलिस ने भागलपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। प्रार्थी डोमन कुमार राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात रूपेश कुमार रजक नामक व्यक्ति से हुई थी। रूपेश ने खुद को रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत बताया और उच्च अधिकारियों से संपर्क का दावा करते हुए प्रार्थी को रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। रूपेश ने नौकरी के लिए 6 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी ने तीन लाख रुपये अपने पिता के बैंक खाते से रूपेश के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद प्रार्थी और आरोपी परिवार के साथ दिल्ली और आगरा घूमने भी गए। इस दौरान आरोपी की पत्नी रोमा कुमारी ने भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। रूपेश ने प्रार्थी को फर्जी चयन सूची और एलॉटमेंट लेटर दिखाकर दो लाख रुपये और मांगे, जिसे प्रार्थी ने फोन पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर किया। बाद में उसने एलॉटमेंट लेटर के नाम पर 40,000 रुपये और मांगे। कुल मिलाकर प्रार्थी से 5.40 लाख रुपये की ठगी की गई। जब काफी समय बीतने के बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला, तो प्रार्थी ने रूपेश से संपर्क किया। लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने एसीसीयू की तकनीकी मदद से आरोपियों का पता भागलपुर, बिहार में लगाया। एक टीम गठित कर दोनों आरोपियों को वहां से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ठगी की बात कबूलने पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. रुपेश कुमार रजक पिता दीपलाल रजक उम्र 31 वर्ष निवासी मयागंज बक्सल मिस्त्री लेन थाना बरारी जिला भागलपुर,

02. रोमा कुमारी पति रुपेश कुमार रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मयागंज बक्सल मिस्त्री लेन थाना बरारी जिला भागलपुर, बिहार।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...