ChhattisgarhRaftaar News Cg

माँ-बाप बने हैवान; अपने ही 3 बच्चों को ज़हर देकर माR डाला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश..चल रहा इलाज, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पखांजूर ब्लॉक के चंदनपुर गांव में एक दंपत्ति ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी ज़हर खा लिया। तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि माता-पिता का इलाज जारी है। घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की उम्र 11, 7 और 5 वर्ष बताई जा रही है। ज़हर सेवन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि परिवार किसी मानसिक, सामाजिक परेसानी से गुजर रहा था, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि दंपत्ति के बयान के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...