BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कैप कवर से ढक्कर सुरक्षित रखे गए धान..भीगा धान तो केंद्र प्रभारी होंगे सीधे जिम्मेदार, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेमौसम बारिश की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर केंद्रों में रखे धान के ढेरों को तारपोलिन (कैप कवर) से ढककर सुरक्षित किया गया है। कलेक्टर ने मौसम के बदलाव के मद्देनजर अधिकारियों की आकस्मिक बैठक बुलाई और सख्त निर्देश दिए कि धान का एक भी दाना खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक खरीदी केंद्र में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र प्रभारियों की होगी।

कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के बाद जिले के अधिकांश खरीदी केंद्रों में धान को ढकने का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सुनिश्चित किया गया कि सभी ढेरियां मजबूत कैप कवर से ढकी हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...