ChhattisgarhRaftaar News Cg

फूड पॉइजनिंग से 5 की मौत, 25 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, तेरहवीं में खाए गए दूषित खाने से बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अबूझमाड़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे डूंगा गांव में फूड पॉइजनिंग की वजह से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग बीमार हैं। मृतकों में 2 महीने की बच्ची और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के डूंगा गांव के घोटपारा का है। 14 अक्टूबर को गांव में एक ग्रामीण के घर तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। कार्यक्रम में खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही कई ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। ग्रामीणों ने शुरुआत में गांव के ही सिरहा-गुनिया से इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 14 से 20 अक्टूबर के बीच 5 ग्रामीणों — 2 माह की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) — की मौत हो गई। वहीं, करीब 25 अन्य लोग बीमार हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। दोनों जिलों की सीमा पर बसे इस इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बीमारों की जांच और इलाज शुरू किया गया। नारायणपुर CMHO डॉ. टी.आर. कंवर ने बताया कि जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का निकला है। अब तक 20 ग्रामीणों में उल्टी-दस्त के लक्षण मिले हैं, जबकि 2 लोग मलेरिया और 3 अन्य दूसरी बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से एक महिला को भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर खाने में कौन-सा पदार्थ दूषित हुआ, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों को साफ पानी और स्वच्छ भोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...