BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलापसुर! तीन कोचियों से 101 क्विंटल धान जब्त, अवैध संग्रहण पर कड़ी कार्रवाई जारी, सीपत क्षेत्र में भी हुई कार्यवाहीं, पढ़िए पूरी खबर.…..

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय): जिला प्रशासन ने अवैध धान संग्रहण के खिलाफ अपनी सख्ती जारी रखते हुए शनिवार को तीन कोचियों से 101 क्विंटल धान जब्त किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उपज मंडी जयरामनगर में कार्रवाई के दौरान अजय साहू (दर्राभाठा) और शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदामों से क्रमशः 53 और 100 कट्टे धान (कुल 61 क्विंटल) जब्त किए गए। यह जब्ती मंडी अधिनियम के तहत की गई। इसी तरह बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में बोदरी तहसील के ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल के गोदाम से 40 क्विंटल धान बरामद हुआ। जांच में स्टॉक रजिस्टर का संधारण न किए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई। जब्त धान को मार्किंग कर सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कोचियों और दलालों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध संग्रहण के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...