ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी से इनकार पर किशोरी ने की खुदकुशी, प्रेमी के परिजनों पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने प्रेम विवाह में अड़चन आने के बाद आत्महत्या कर ली। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी एक लड़के से प्रेम करती थी और जब उन्होंने दोनों की शादी की बात लड़के के परिजनों से की, तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों किशोर नाबालिग थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी को पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो बालिग होने के बाद शादी कराने का वादा किया गया। इसके लिए वे लड़के के घरवालों से भी मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां से स्पष्ट मना कर दिया गया। इस इनकार से मानसिक रूप से आहत किशोरी ने सोमवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने मोहन नगर थाने का घेराव कर लड़की की मौत का जिम्मेदार प्रेमी के परिजनों को ठहराया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को लड़का किशोरी को कहीं ले गया था और रात में घर छोड़कर गया। इसके बाद परिजनों ने लड़की को डांटा भी था। मामले की जांच की जा रही है, साथ ही दोनों के नाबालिग होने के चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...