BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्राचार्य हत्याकांड का हुआ खुलासा! आरोपी गिरफ्तार..महाराष्ट्र भागने की कोशिश में डोंगरगढ़ से पकड़ा गया, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी में प्राचार्य मनोज चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी हरीश पैकरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे डोंगरगढ़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना 26 दिसंबर को सामने आई थी, जब मकान नंबर 39 में प्राचार्य मनोज चंद्राकर का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक शासकीय हाई स्कूल डोंगरी, जांजगीर-चांपा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में अपने परिवार के साथ चिल्हाटी में किराए के मकान में रह रहे थे। अंतिम बार उन्हें 24 दिसंबर की शाम पड़ोसियों ने देखा था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्य और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा की पहचान हुई। आरोपी को उसके निवास से फरार पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे डोंगरगढ़ में पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी और मृतक की मुलाकात 23 दिसंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। मृतक ने 24 दिसंबर को उसे पार्टी के लिए अपने घर बुलाया। पार्टी के दौरान दोनों ने शराब और चिकन का सेवन किया। नशे की हालत में मृतक ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने किचन में रखे तवे से प्रहार कर प्राचार्य की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने एसीसीयू, सरकंडा थाना और मोपका चौकी की संयुक्त कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

हरीश कुमार पैकरा पिता अधीन पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष तालाब के पास ग्राम खम्हारडीह थाना लवन जिला बलौदाबाजार।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...