BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर से रायपुर तक पैदल मार्च…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। भर्ती में नियमों में कथित गड़बड़ी और अचानक बदलाव के विरोध में बिलासपुर में सैकड़ों प्रतियोगी युवाओं ने पैदल मार्च निकाला और रायपुर के लिए रवाना हो गए। युवाओं का आरोप है कि भर्ती शुरू होने के समय नियमों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आवेदन के दौरान बताया गया था कि किसी भी जिले से अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन अब नए नियम लागू कर कई उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा रहा है। इससे प्रतियोगियों में भारी नाराजगी है। पुलिस लाइन से शुरू हुए इस मार्च में युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारियों ने शुरुआत में गलत जानकारी दी, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सवाल उठाया कि अगर नियम पहले से तय थे, तो भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले उन्हें साफ तौर पर क्यों नहीं बताया गया। उनका कहना है कि वे किसी तरह की छूट नहीं चाहते, बल्कि निष्पक्ष और ईमानदार भर्ती चाहते हैं। युवाओं के पैदल मार्च की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रतियोगी रायपुर जाने पर अड़े रहे। आखिरकार दोपहर में सभी युवा नारे लगाते हुए रायपुर की ओर पैदल रवाना हो गए। प्रतियोगियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो रायपुर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द