BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! ऑटो के स्टेयरिंग में पैर रखने को लेकर हुआ विवाद..ड्राइवर पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बदमाश ने मामूली विवाद में ऑटो ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कुदुदंड स्थित 27 खोली की है। यहां के निवासी राजा सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार शाम राजा ने अपनी ऑटो गली में खड़ी की थी। जब वह ऑटो चलाने निकला, तो मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल ऑटो में स्टेयरिंग पर पैर अड़ाकर बैठा था। राजा ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर अरविंद गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अरविंद ने अपने पास रखे चाकू से राजा के गले पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजा खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। राजा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी अरविंद पटेल मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...