ChhattisgarhRaftaar News Cg

परफ्यूम पीकर युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जताया जादू-टोना का शक…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय विद्यासागर, जो पेशे से मिस्त्री था, उसने पहले परफ्यूम पीया और फिर अपने घर में फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, विद्यासागर की शादी वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। रविवार को घर लौटने के बाद उसने छोटे भाई से परफ्यूम मांगा, उसे लगाया और फिर अपने कमरे में चला गया। वहां उसने परफ्यूम पी लिया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे उसे तुरंत नीचे उतारकर कटघोरा सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से परफ्यूम की खाली शीशी बरामद हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई बजरंग सिंह उइके ने बताया कि विद्यासागर शांत और शालीन स्वभाव का था। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह जादू-टोना से परेशान होने की बात करता था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या की। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद डायरी आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने भेज दी गई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जादू-टोना जैसी मान्यताएं केवल अंधविश्वास हैं, जिनका व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...