BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! दुकान संचालिका का बलात्कार..2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में दुकान चलाने वाली महिला के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोनी पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। महिला ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 दिन पहले निहाल नामक युवक, जो उसके गांव के एक रिश्तेदार के यहां आया था, उसकी दुकान में सिगरेट लेने के बहाने आकर उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। जब महिला ने नंबर नहीं दिया तो उसने दुकान के बाहर लिखे नंबर से संपर्क करना शुरू कर दिया। 10 दिसंबर 2024 को आरोपी धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला दुकान से पानी लेने घर गई थी और घर में अकेली थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने घुटकू, सेंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास सहित शहर और आसपास के गांवों में आरोपियों की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को सरकंडा और जरहाभाठा क्षेत्र से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में देवराज वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक, सरकंडा और धर्मराज सूर्यवंशी उर्फ निहाल उम्र 21 वर्ष निवासी ओमनगर, जरहाभाठा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ...