BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मूकबधिर छात्रा ने की आत्महत्या…सहपाठी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तिफरा स्थित सरकारी आश्रयदत्त कर्मशाला में पढ़ने वाली मूकबधिर छात्रा ने 12 दिसंबर को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका कुमारी पल्लवी, जो सुनने और बोलने में असमर्थ थी, सरकारी आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। घटना के दिन उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर इशारों के जरिए बताया था कि उसके सहपाठी आकाश रवि ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह बेहद परेशान थी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी आकाश रवि को पूछताछ के लिए बुलाया गया। साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ की मदद से पूछताछ में आरोपी ने मारपीट की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 18 दिसंबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

आकाश रवि पिता जगदलराम रवि उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम महगई थाना रामानुज नगर जिला सूरजपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...