Raftaar News Cg

युवक की करंट से मौत मछली मारते समय हुई घटना, घटना को छिपाने दोस्तों ने छिपाया लाश

फरार युवक मधुर सिंह सिदार की, की जा रही तलाश

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) करंट लगाकर मछली मारते समय एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। दोस्तों ने घटना को छिपाने के लिए उसकी लाश को घसीटकर पास में पुलिया के नीचे पाइप में डाल दिया और भागकर गांव आ गए। पुलिस और परिजनों ने लाश को खोज निकाला। मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार युवक की तलाश की जा रही है। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेली निवासी सुनील केंवट 24 वर्ष रोजी-मजदूरी करता था। बुधवार को सुबह वह मछली पकड़ने चला गया। दोपहर 1 बजे गांव के मधुर सिंह सिदार और नाबालिग एक बोरी में बिजली के तार को छोड़ने के लिए सुनील के घर आए। सुनील के पिता बतोरन ने उनसे पूछा, तो उन्होंने ये कह दिया सुनील थोड़ी देर बाद लौटेगा। इधर, शाम 4 बजे तक वापस सुनील नहीं लौटा, तो उसके पिता घबरा गए। उन्होंने उसके नाबालिग दोस्त और मधुर सिदार को पकड़कर पूछताछ की वे कहां पर मछली पकड़ रहे थे। उनके बताए अनुसार वे गांव के बहरानाला की ओर गए वहाँ पर सुनील की एक चप्पल मिली। अनहोनी की आशंका पर उसके पिता व गांव वालों ने मधुर सिंह सिदार व नाबालिग पर कड़ाई बरती तो उन्होंने बताया कि, करंट लगने से सुनील की मौत हो गई । उन्होंने लाश को हिंदूनार पुलिया के नीचे एक बड़ी पाइप में छिपा दिया है। सभी वहां पहुंचे, तो सुनील का शव मिला। इस बीच मधुर सिंह लोगों को चकमा देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने धारा 304, 201, 34 के तहत केस दर्ज कर नाबालिग को पकड़ लिया, फरार युवक मधुर सिंह सिदार की तलाश की जा रही है।

बोर के करेंट को राॅड में जोड़ने से हुई मौत

  • नाबालिग ने बताया कि मधुर सिंह ने तार को लोहे के रॉड से जोड़कर सुनील को पकड़ा दिया था। इसके बाद तार के दूसरे सिरे को पास में लगे एक बोर के करंट से जोड़ दिया। करंट की चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई। फिर मृतक की लाश को घसीटकर उन्होंने पुलिया के नीचे छिपा दिया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...