BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! दो राईस मिलरों के खिलाफ फिर हुई कार्यवाही… बिजली काटकर मिल को किया गया सील..बड़ी मात्रा में धान व चावल का स्टॉक जब्त, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दो और राईस मिलों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। दोनों राईस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। मीलें सील कर दी गई। कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है। बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में मंगलवार को दो राईस मिल-श्रीजी राईस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीजी राईस मिल के संचालक जुगल किशोर पालीवाल हैं।

उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा, संचालक गौरव अग्रवाल की राईस मिल भी सील कर बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया। उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता का आरोप लगा है। जिला प्रशासन की टीम में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुये। कलेक्टर ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने असहयोग करने वाले राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...