BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जलाशय में मिला अधेड़ का शव, चार दिन से था लापता…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिगवार के आश्रित गांव ललमटी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार दिनों से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव चांपी जलाशय में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बेदराम सौता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बेदराम सौता गुरुवार को रोज की तरह लकड़ी लेने चांपी जलाशय की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जलाशय में एक शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि शव बेदराम सौता का ही है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर ट्यूब के सहारे जलाशय पार कर जंगल जाता था। आशंका है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...