BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी: पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी से संबंधित फर्जी दस्तावेज, नकदी, और एक इनोवा कार जब्त की है। आरोपियों पर संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने महज कुछ घंटों में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी, तथाकथित पत्रकार गुरुशंकर दिव्य, सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर चौहान और राजेंद्र पलांगे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये नकद, 20 लाख की इनोवा कार, 3 लाख रुपये बैंक खाते में सीज, फर्जी नियुक्ति पत्र, सेवा पुस्तिकाएं, विभिन्न विभागों की सील-मुहर और जेल प्रहरी की वर्दी बरामद की गई हैं।

इस तरीके से करते रहे ठगी……

मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवकों को पीडब्ल्यूडी, पुलिस, वन, शिक्षा और अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। कपिल और उसके साथी बेरोजगारों को विश्वास दिलाते थे कि उनकी सरकारी विभागों में ऊंचे अधिकारियों तक पहुंच है। आरोपी महंगी गाड़ी और बॉडीगार्ड का दिखावा कर ठगी का जाल बुनते थे। नौकरी के इच्छुक युवाओं से बड़ी रकम लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों का खेल खेला जाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों से संपर्क किया। शुरुआती जांच में पता चला कि कपिल गोस्वामी और उसके साथियों ने 25-30 युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की है।

पहले भी जेल जा चुका है कपिल गोस्वामी…….

मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी पहले भी नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। वह शातिर अपराधी है और संगठित रूप से ठगी के मामलों को अंजाम देता रहा है

पुलिस की अपील……

बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ये हैं ठग गिरोह के गिरफ्तार आरोपी……

01. मुख्य आरोपी- कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर निवासी-अकलतरा जिला जाँजगीर चाँपा,

02. तथाकथित पत्रकार- गुरूशंकर दिव्य,

03. ⁠राजेंद्र पलाँगे निवासी जैजेपुर जिला सक्ती,

04. ⁠पुरुषोत्तम तिवारी निवासी उस्लापुर जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...